अभाविप के स्थापना दिवस पर स्वामी विवेकानंद वॉलीबॉल प्रतियोगिता, मधुबन स्ट्राइकर ने जीता खिताब

डीजे न्यूज, पीरटांड़ (गिरिडीह) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के 78वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्र विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में पीरटांड़ प्रखंड इकाई की ओर से स्वामी विवेकानंद वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला मधुबन स्ट्राइकर और यंग स्टार क्लब के बीच खेला गया, जिसमें मधुबन स्ट्राइकर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मधुबन थाना प्रभारी दीपेश कुमार, समाजसेवी भारत साहू तथा अभाविप प्रदेश एसएफएस सह संयोजक अनीश राय उपस्थित रहे।

इस अवसर पर थाना प्रभारी दीपेश कुमार ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही समाज हित, राष्ट्र हित एवं विद्यार्थी हित में कार्य करते आ रहा है। वहीं समाजसेवी भारत साहू ने कहा कि अभाविप आज अपने 78 वर्ष पूरे कर चुका है और निरंतर राष्ट्र निर्माण एवं छात्र हित में कार्य कर रहा है। अभाविप प्रदेश एसएफएस सह संयोजक अनीश राय ने कहा कि अभाविप पूरे देश में “स्क्रीन टाइम टू एक्टिविटी टाइम” अभियान चला रहा है। परिषद का मानना है कि युवा जब तक खेल से नहीं जुड़ेंगे, तब तक उनकी शारीरिक दक्षता एवं मानसिक क्षमता का समुचित विकास नहीं होगा। उन्होंने युवाओं से मोबाइल पर अधिक समय बिताने के बजाय खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने की अपील की। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में खिलाड़ी, विद्यार्थी, अभाविप कार्यकर्ता एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top