जेबीसीसीआई-12 की बैठक जल्द बुलाए कोल इंडिया
नार्थ तीसरा कोलियरी में धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ की बैठक में मांग
तिसरा (डीजे न्यूज): लोदना क्षेत्र की नार्थ तीसरा कोलियरी में गुरुवार को धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के बैनर तले कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जेबीसीसीआई-12 की जल्द बैठक बुलाने, वेतन समझौते में हो रही देरी तथा श्रमिकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रबंधन जानबूझकर श्रमिकों के वेतन समझौते में अड़ंगा लगा रहा है। इसे मजदूर बर्दाश्त नहीं करेंगे और अपने अधिकारों की लड़ाई लड़कर उन्हें हासिल करेंगे।
इस दौरान अजय देव ने कहा, “मजदूर जिस दिन अपने सम्मान पर ले लेगा, प्रबंधन को झुकना पड़ेगा। हमेशा से मजदूर वर्ग के लोगों को प्रबंधन छलने का काम किया है। इस बार लड़ाई आर-पार की होगी।”
बैठक में केंद्रीय पदाधिकारी सुशील सिंह, मंतोष तिवारी, भौमिक महतो, प्रशांत नियोगी, संजीव सिंह के अलावा लोदना क्षेत्रीय सचिव बिजय यादव, अजय देव, कुणाल पासवान, रामजन्म पासवान, ज्ञानेंद्र देव, बसंत चौहान, रविंद्र प्रसाद, बीरू निषाद, शमीम अंसारी, उज्ज्वल डे, सुनील मोची, अवधेश यादव, चंद्रमा राम, कृष्ण जायसवाल, सुनील मोची, कैलाश पासवान, ज्ञानेंद्र देव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।