तीन दिनीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू अनुशासन, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है खेल: शारदा सिंह

तीन दिनीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू

अनुशासन, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है खेल: शारदा सिंह

डीजे न्यूज, धनबाद: बिरसा मुंडा स्टेडियम, धनबाद में तीन दिवसीय जिला स्तरीय 65वीं सुब्रतो कप अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। झारखंड शिक्षा परियोजना, धनबाद के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में जिप अध्यक्ष शारदा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। समिति ने उन्हें पौधा भेंट कर स्वागत किया। इससे पूर्व जिप अध्यक्ष ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने युवाओं से खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन कर धनबाद और झारखंड का गौरव बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का उत्साह, खिलाड़ियों का जोश और दर्शकों का उत्साहवर्धन से पूरे वातावरण को प्रेरणादायी बना रहा।

मौके पर विभाग के कई पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top