लाॅ कॉलेज के प्राचार्य से मिला आयसा का प्रतिनिधिमंडल
छात्रों की समस्याओं से संबंधित तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा
डीजे न्यूज, धनबाद: आयसा का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को लाॅ कॉलेज के प्राचार्य से भेंट कर
छात्रों की समस्याओं से संबंधित तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा। राज्य सचिव रितेश मिश्रा ने समस्याओं के निराकरण की मांग करते हुए कहा कि वर्तमान समय में छात्रों को कॉलेज में कई बुनियादी सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रमुख मांगें
कॉलेज पार्किंग में ईवी चार्जिंग प्वाइंट लगाना ताकि स्कूटी से कालेज आने वाले छात्रों को बैटरी चार्ज करने की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।
शिक्षक/कर्मियों की उपस्थिति एवं सूचना हेतु बुलेटिन बोर्ड लगाया जाए
प्रतिदिन छात्रों को यह जानकारी नहीं मिल पाती कि कौन से शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मी उपस्थित हैं और कौन अनुपस्थित हैं। कौन से काउंटर खुले हैं। इसकी जानकारी के अभाव में छात्रों का समय बर्बाद होता है। कॉलेज में एक सूचना/बुलेटिन बोर्ड लगाया जाए जिस पर प्रतिदिन स्टाफ की उपस्थिति, क्लास शेड्यूल और काउंटर की जानकारी अपडेट की जाए।
लाइब्रेरी में पारदर्शिता एवं नई पुस्तकें क्रय की जाएं
लाइब्रेरी में नई पुस्तकें आने के बाद भी छात्रों को यह जानकारी नहीं मिलती कि कौन-कौन सी पुस्तकें उपलब्ध हैं। कितनी किताबें आईं, कितनी इश्यू हुईं और कितनी शेष हैं इसका कोई ब्योरा नहीं है। कई महत्वपूर्ण पुस्तकें लाइब्रेरी में उपलब्ध नहीं हैं। इससे संबंधित सूचना बोर्ड लगाया जाए।
आयसा ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के अंदर इन मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो छात्र हित में आंदोलन करने को बाध्य होगी।
मौके पर जिला संयोजक रितेश मिश्रा,अभिषेक सिंह ,राहुल मंडल ,साहिल उपाध्याय ,शशि राज ,आर्यन, अभिषेक, ऋषु, आदि छात्र उपस्थित थे।