नई डीएसई शालिनी डुंगडुंग से मिला आदिवासी शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल
डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद की नई डीएसई शालिनी डुंगडुंग से मंगलवार को आदिवासी झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं तथा शिक्षा और शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
प्रतिनिधिमंडल में संघ के सचिव मंटु मुर्मू, उपाध्यक्ष नेहरू हेंब्रम, महिला पदाधिकारी किरण सुषमा किंडो, एन.बी. किंडो, सुखलाल हेंब्रम और पतरस तिर्की सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधीक्षक के साथ समन्वय बनाकर शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में सहयोग का भरोसा जताया।