शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल जिला शिक्षा अधीक्षक से मिला
वेतन भुगतान सहित शिक्षकों की समस्याओं से कराया अवगत
डीजे न्यूज, धनबाद: अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को नव पदस्थापित जिला शिक्षा अधीक्षक शालिनी डूंगडूंग से मिला और भगवान बिरसा मुंडा का चित्र देकर उनका अभिवादन किया। संघ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार भगत ने जून माह के वेतन भुगतान में हो रहे विलंब से उन्हें अवगत कराया। साथ ही योग दिवस के अवसर पर तृतीय शनिवार और रविवार को विद्यालय खुले रहने तथा ग्रीष्मावकाश में जनगणना कार्य में प्रतिनियोजन के एवज में क्षतिपूर्ति अवकाश की मांग की। मौके पर महासचिव सियाराम प्रसाद सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष राज कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष संजीव कुमार, राम लखन कुमार,नीरज कुमार मिश्र, संयुक्त सचिव दिनेश राम, राजीव कुमार, कोषाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, उप कोषाध्यक्ष राजू प्रसाद साव तथा शिक्षक पंकज कुमार, राम स्वरूप प्रजापति, रामानंद पासवान, रवीन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।