कोयलांचल की स्वच्छ राजनीति को विषाक्त कर रहे सांसद : हरि प्रसाद पप्पू
बीसीकेयू ने विधायक अरूप चटर्जी के समर्थन में गोधर में की बैठक
डीजे न्यूज, केंदुआ(धनबाद) : गोधर में सोमवार को बिहार कोलियरी कामगार यूनियन समर्थक श्रमिकों ने बैठक क़र निरसा विधायक सह यूनियन के महामंत्री अरुप चटर्जी पर धनबाद सांसद ढुलू महतो की ओर से की जा रहीं व्यक्तिगत टिप्पणी की घोर निंदा की है। इस मौक़े पर यूनियन के संयुक्त महामंत्री हरि प्रसाद पप्पू ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि विधायक अरुप चटर्जी को दी जा रही धमकी काफी निंदनीय है।
पप्पू ने कहा कि सांसद ढुलू महतो को शायद बीसीकेयू के इतिहास के बारे में जानकारी नहीं हैं।यूनियन नेताओं की शहादत एवं कुर्बानी का पुराना इतिहास हमारा रहा है। उन्होंंने कहा कि सांसद कोयलांचल की स्वच्छ राजनीति कों विषाक्त करने का काम कर रहे हैं। किसी की आलोचना करने से पहले सांसद को अपने अंदर झांकना चाहिए। बीसीकेयू सांसद हो या कोई और किसी के भी गलत कार्यों का हरदम विरोध करने का काम करेगी। बैठक में कुलवंत सिंह, रबिंदर सिंह, नन्दलाल महतो, विवेक कुमार, रवि शंकर सिंह,अशोक राम, अखिलेश महतो, श्याम बाबू कुमार, उमा चौहान, अरुण कुमार शर्मा, संतु मंडल, गुरु दयाल प्रसाद, आर सिंह, मनोज आदि उपस्थित थे।