टुंडी-लोहारबरवा मार्ग पर भीषण हादसा, आधा दर्जन लोग घायल
डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : टुंडी-लोहारबरवा मार्ग पर टुंडी थाना क्षेत्र के बसहा जंगल के समीप सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे ऑटो और स्विफ्ट में जोरदार टक्कर हो गई जिसमें छह लोग घायल हो गए। घायलों में से मनियाडीह झिनाकी निवासी दिनेश मरांडी (33), कोलेश्वर मरांडी (18), परमेश्वर बास्की (42) विजय कुमार राय (24) चांद बास्की (50) तथा जामताड़ा बिराजपुर निवासी रूपलाल सोरेन 21) घायल हो गए। सभी घायलों को टुंडी पुलिस एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टुंडी ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से घायलों चार लोगों को एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर किया गया जबकि चांद बास्की एवं विजय कुमार राय को घर भेज दिया गया। वहीं घटना को लेकर टुंडी पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। विदित हो कि इसी मार्ग पर एक दिन पूर्व रविवार की रात सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।