एनएच परियोजनाओं को रद्द किए जाने का निर्णय वापस लें केंद्र सरकार: माकपा

एनएच परियोजनाओं को रद्द किए जाने का निर्णय वापस लें केंद्र सरकार: माकपा

डीजे न्यूज, रांची:  केन्द्र सरकार के संडक परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के मंत्री नितिन गडकरी द्वारा चार हजार करोड़ रू से अधिक की लागत वाली 10 परियोजनाओं को बंद करने का तुगलकी फरमान उनके अपने मंत्रालय की असफलता पर पर्दा डालने की कसरत है जिसका विरोध किया जाएगा। माकपा के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अपने मंत्रालय की समीक्षा बैठक में उन्होंने  झारखंड में इन 10 परियोजनाओं के पूरा नहीं होने का ठीकरा राज्य सरकार पर फोड़ा है। इन परियोजनाओं की कई साल पहले  निविदा प्रक्रिया स्वीकृत हो गई है। साथ ही बजट आवंटन के साथ काम का प्रारंभिक चरण भी पूरा हो गया है। टोरी क्रासिंग पर फ्लाई ओवर और रेलवे स्टेशन पर आरओबी बनाए जाने की परियोजना भी रद्द परियोजनाओं की सूची में शामिल है। उन्होंने कहा कि माकपा का मानना है कि परियोजना को रद्द किए जाने का निर्देश सार्वजनिक धन की बर्बादी है।
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) का राज्य सचिवमंडल राज्य सरकार से इस मामले मे अविलंब हस्तक्षेप किए जाने की मांग करता है। साथ ही फ्लाई ओवर और रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण में  यदि भूमि अधिग्रहण बाधा के रुप में सामने आ रहा है तो जनमत की राय से अधिग्रहण की प्रक्रिया को पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि 24 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के सत्र में इस मामले को उठाया जाएगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top