रोहित–हिमांशु की जोड़ी ने जीता जमशेदपुर पिकलबॉल चैम्पियनशिप का डबल्स खिताब

रोहित–हिमांशु की जोड़ी ने जीता जमशेदपुर पिकलबॉल चैम्पियनशिप का डबल्स खिताब

डीजे न्यूज,  धनबाद: जमशेदपुर में आयोजित पिकलबॉल चैम्पियनशिप के डबल्स वर्ग के रोमांचक फाइनल मुकाबले में रोहित एवं हिमांशु की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आदित्य एवं राघव की जोड़ी को पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। बता दे की डबल्स के विजेता रोहित धनबाद की बहुत ही प्रतिभावान खिलाड़ी है और हिमांशु पटना के खिलाड़ी हैं।

फाइनल मुकाबले में विजेता जोड़ी ने उत्कृष्ट खेल कौशल, बेहतर तालमेल और शानदार रणनीति का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

पुरस्कार वितरण समारोह में झारखंड पिकलबॉल एसोसिएशन के सचिव प्रभात कुमार तथा उपाध्यक्ष बी. सुधीर ने विजेता जोड़ी रोहित एवं हिमांशु को मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं उपविजेता जोड़ी आदित्य एवं राघव को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेडल देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा कहा कि ऐसे आयोजन झारखंड में पिकलबॉल खेल के विकास और खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top