डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने रखी थी देश के पहले खाद कारखाना सिंदरी की नींव
125वीं जयंती पर सिंदरी समेत देश के 40 चुनिंदा स्थानों पर भाजपा सोमवार को करेगी समारोह का आयोजन
केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांतो मजमुमदार सिंदरी समारोह के होंगे मुख्य अतिथि, धनबाद-बोकारो के चार हजार समर्थक होंगे शामिल
डीजे न्यूज, सिंदरी(धनबाद) : भारतीय जनसंघ के संस्थापक और स्वतंत्र भारत के पहले उद्योग मंत्री डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जयंती समारोह के आयोजन की तैयारी सिंदरी में अंतिम चरण में है। डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जयंती समारोह छह जुलाई को देशभर में 40 चुनिंदा जगहों पर आयोजित की जा रही है। झारखंड प्रांत के सिंदरी में मात्र एक जगह डाॅ मुखर्जी के जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने स्वतंत्र भारत के पहले खाद कारखाने की नींव सिंदरी में रखी थी । इसलिए भाजपा सिंदरी में डाॅ मुखर्जी की भव्य जयंती समारोह का आयोजन कर रही है।
डाॅ मुखर्जी की जयंती समारोह के लिए केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री सुकांतो मजुमदार भी सिंदरी पहुंच रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, सांसद ढुलू महतो, धनबाद के विधायक राज सिन्हा, झरिया विधायक रागिनी सिंह सहित धनबाद और बोकारो के भाजपा कार्यकर्ता सिंदरी पहुंचेंगे ।
भाजपा ग्रामीण के जिला अध्यक्ष मोहन कुंभकार ने बताया कि सिंदरी में अपराह्न 3 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। खाद कारखाने के मुख्य प्रवेश द्वार पर एक विशाल वाटर प्रूफ पंडाल बनाया गया है । जिसमें लगभग 4000 लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था है। कार्यक्रम के संयोजक अमर बाउरी खुद सिंदरी में रहकर सारी तैयारियों को देख रहे हैं।
इधर कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए रविवार को कार्यक्रम स्थल पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, धनबाद महानगर प्रभारी संजीव विजयवर्गीय, धनबाद महानगर अध्यक्ष श्रवण राय, धनबाद ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहन कुंभकार एवं तारा देवी उपस्थित रहीं।
बैठक में कार्यक्रम को भव्य, व्यवस्थित एवं ऐतिहासिक बनाने को लेकर विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा अलग-अलग विभागों का गठन करते हुए उनके प्रभारी एवं सहयोगी टीम की घोषणा की गई।
घोषित दायित्व
🔹 कार्यक्रम संयोजक–मानस प्रसून (जिला महामंत्री)
🔹 मंच एवं उद्घाटन सत्र व्यवस्था प्रभारी– रूपेश सिन्हा, आशीष मुखर्जी
🔹 कार्यक्रम स्थल सज्जा प्रभारी–प्रकाश बाउरी
🔹 झंडा सज्जा व्यवस्था प्रभारी-रवि शर्मा
🔹 साउंड सिस्टम प्रभारी-अरविंद पाठक
🔹 स्वागत कार्यक्रम प्रभारी-अरविंद खत्री
बैठक में मुख्य रूप से घनश्याम ग्रोवर, ध्रुव हरि, संजू महतो, अनिल खेमका, विजय रवानी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करने तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया गया।