बलियापुर की खबरें:-
बलियापुर में मासिक सत्संग संपन्न
डीजे न्यूज, बलियापुर: हवाई पट्टी स्थित सत्संग केंद्र में रविवार को मासिक सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक प्रार्थना से की गई । इस दौरान धर्म ग्रंथो की पाठ के साथ धर्म सभा का आयोजन किया गया। मौके पर डॉ नारायण चंद्र महतो, सीएल महतो, एचडी दे, अनूप कुमार पांडे, नवीन चंद्र महतो, शीला महतो, दुर्गा रानी दे, करुणा महतो, समेत काफी संख्या में लोग थे।
—————————————–
दिवंगत कार्यकर्ता के परिजनों के परिजनों से मिले विधायक
बलियापुर: विधायक चंद्रदेव महतो रविवार को खरिकाबाद पहुंचे। उन्होंने दिवंगत भाकपा माले कार्यकर्ता हलधर महतो के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट किया और ढांढस बंधाया। मौके पर दिवंगत के पुत्र व भाकपा माले के युवा नेता आशुपति महतो के अलावा पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
—————————————–
समाज व संगठन की मजबूती के लिए शिक्षा पर जोर
बलियापुर: सरिसाकुंडी में रविवार को मल्लिक समाज की बैठक जिलाध्यक्ष रामप्रसाद मल्लिक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समाज एवं संगठन को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के विकास के बिना देश व समाज मजबूत नहीं हो सकता। बैठक में अजीत मल्लिक, शंकर मल्लिक, रमेश मल्लिक, रामु मल्लिक, दिलीप मल्लिक, मंसू मल्लिक, लकी मल्लिक, जलेश्वर मल्लिक, आनंद मल्लिक, वरुण मल्लिक, कुलदीप मल्लिक आदि थे।