तिसरी सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता : यूएमएस पंदनाटांड़ की टीम चैंपियन 

तिसरी सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता : यूएमएस पंदनाटांड़ की टीम चैंपियन 

विभिन्न स्कूलों की छात्राओं की टीम के बीच रविवार को होगी भिड़ंत 

डीजे न्यूज, तिसरी(गिरिडीह) : तिसरी के संत मैरिज स्कूल मैदान में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता का तिसरी के बीडीओ मनीष कुमार व सीओ अखिलेश प्रसाद ने शनिवार को फीता काटकर व द्वीप प्रज्ज्वलित कर उदघाटन किया। मौके पर मुख्य रूप से बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष मो मुनीबउद्दीन, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बरनवाल, बीआरपी मृत्युंजय कुमार, बैजू कुमार, अजय महथा, उदय कुमार, द्वारिका वर्मा उपस्थित थे। इस दौरान उत्क्रमित हाई स्कूल नावाडीह और यूएमएस पंदनाटांड़ तथा प्लस टू अग्रवाल उच्च विद्यालय और प्लस टू बरमसिया हाई स्कूल टीम के बीच में मैच खेला गया। इसमें यूएमएस पंदनाटांड़ के खिलाड़ियों ने खेल का उम्दा प्रदर्शन करते हुए हाई स्कूल नावाडीह को दो गोल से पराजित कर दिया। वहीं अग्रवाला उच्च विद्यालय के छात्रों ने भी खेल का बेहतर प्रदर्शन कर बरमसिया हाई स्कूल को एक गोल से पराजित कर फाइनल में जगह बनाया। इसके बाद यूएमएस पंदनाटांड़ और अग्रवाला उच्च विद्यालय टीम के बीच में फाइनल मुकाबला खेला जिसमें यूएमएस पंदनाटांड़ के खिलाड़ियों ने फाइनल मैच में भी खेल का उम्दा प्रदर्शन कर अग्रवाला हाई स्कूल टीम को रौंदते हुए जीत हासिल कर लिया। मैच समाप्ति के दौरान शिक्षा विभाग द्वारा फाइनल मैच के विजेता और उपविजेता टीम को शील्ड देकर हौसला अफजाई की गई। विजेता टीम अब जिला स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। वहीं इस प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न स्कूलों की छात्राओं की टीमों के बीच में फुटबॉल मैच खेला जाएगा। शिक्षक खुर्शीद अंसारी,कमलेश सिंह,संजीत भारती,मुकेश यादव,स्नेहा संगमा,आलोक राज,रोहित सिंह,सुनीता किस्कु,सुशीला टुडू,पंकज सिंह,पप्पू साव,वरुण तिवारी,बिरंची कुमार,विवेक सिंह,मज़हर अंसारी आदि ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में भूमिका निभाई।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top