विधायक अरूप को धमकी मिलना काफी चिंताजनक सरकार उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करे : माकपा

विधायक अरूप को धमकी मिलना काफी चिंताजनक

सरकार उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करे : माकपा

डीजे न्यूज, रांची: माकपा ने निरसा के विधायक अरूप चटर्जी को दुबई से प्रिंस खान के नाम पर धमकी मिलने की घटना को काफी चिंताजनक बताया है।  सीपीआई (एम) के झारखंड सचिवमंडल ने राज्य के डीजीपी और गृह सचिव से इस घटना की उच्चस्तरीय जांच कर अरुप चटर्जी को  सुरक्षा दिए जाने की मांग किया है। पार्टी के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने कहा कि एक जन प्रतिनिधि और ट्रेड यूनियन नेता  को इस प्रकार की धमकी मिलना राज्य में कानून व्यवस्था के कमजोर होने और अपराधियों के मनोबल के बढने का संकेत है।
उन्होंने इस घटना की भर्त्सना करते हुए अरूप चटर्जी की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top