दूधिया में अखाड़ा खेल प्रतियोगिता का आयोजन
डीजे न्यूज, बलियापुर: दूधिया गांव में बुधवार की रात मोहर्रम अखाड़ा खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में फतेहपुर, कुशियारा, बाघमारा, बेड़ा नियामतपुर आदि गांवों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने आकर्षक लाठी, भाला आदि खेलों का प्रदर्शन किया। प्रखंड प्रमुख आशा देवी ने प्रतिभागी अखाड़ा दल के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में पूर्व मुखिया रफीक अंसारी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष हैदरअली अंसारी, कुर्बान अंसारी, मोहम्मद अख्तर अंसारी, अकबर अंसारी, फिरोज अंसारी, अखलाक अंसारी, मन्नान अंसारी समेत सैकड़ो थे।