नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए अभियान चलाने पर जोर

नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए अभियान चलाने पर जोर

डीजे न्यूज, बलियापुर: आमझर पंचायत भवन में बुधवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। उद्घाटन मुखिया धर्मेंद्र रवानी ने किया। मुखिया ने कहा कि नशाखोरी, शराबखोरी आदि बुरी आदत से समाज काफी कमजोर हो रहा है। लोगों का रहन-सहन भी गिरता जा रहा है। उन्होंने समाज को नशा मुक्त करने के लिए अभियान चलाने पर जोर दिया। मौके पर इरशाद आलम, युधिष्ठिर महतो, मनोज कुमार रवानी, भवंति देवी, मनोज चौहान, रंजीत महतो, रवि कुमार खत्री, छोटू, मुस्कान, रिया, मामूनी आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top