आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का निर्देश

आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का निर्देश

डीजे न्यूज, धनबाद: बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल देने और आंगनबाड़ी केंद्रों की बुनियादी स्थिति में सुधार करने के उद्देश्य से आंगनबाड़ी केंद्रों को नजदीकी सरकारी विद्यालयों के परिसरों में स्थानांतरित करने की प्रगति की समीक्षा हुई। बुधवार को आयोजित समीक्षा बैठक में डीडीसी सन्नी राज ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने, जिन केंद्रों में अब तक बिजली कनेक्शन नहीं है, वहाँ तत्काल कनेक्शन लेने की प्रक्रिया शुरू करने तथा प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र में स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों के विकास की पहली सीढ़ी हैं। बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, जेबीवीएनएल के कार्यकारी विद्युत अभियंता शिवेंद्र कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top