बालक वर्ग में सिंदरी व बालिका वर्ग में बोकारो की टीम ने जीता खिताब

बालक वर्ग में सिंदरी व बालिका वर्ग में बोकारो की टीम ने जीता खिताब

डीजे न्यूज, धनबाद : डी नोबिली स्कूल, सिंदरी में मंगलवार को सीआइएससीइ द्वारा जोनल कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 7  स्कूलों के 84 प्रतिभागियों ( छात्र एवं छात्राएं) ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन डी नोबिली स्कूल की प्राचार्या,  प्रीता सोजन द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया।  प्रीता सोजन ने धनबाद एवं बोकारों से आये सभी अधिकारियों, खिलाडियों एवं प्रशिक्षकों का स्वागत किया।
बालक वर्ग में डिनोबिली सिंदरी प्रथम स्थान , सत. ज़ेवियर स्कूल बोकारो द्वितीय स्थान एवं डिनोबिली स्कूल, चंद्रपुरा तृतीया स्थान पर रहें। बालिका वर्ग में सत. ज़ेवियर स्कूल बोकारो प्रथम स्थान, डिनोबिली स्कूल चंद्रपुरा द्वितीय स्थान एवं कार्मेल स्कूल, डिगवाडीह तृतीय स्थान पर रहें। प्राचार्य ने विजेता टीम को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। टूर्नामेंट का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।कार्यक्रम में उप-प्रधानाचार्या  रिनिता साहा और खेल शिक्षक अजय कुमार सिंह व प्रगति की समान भूमिका रही।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top