सभी बच्चों को जरूर पिलाएं पोलियो की खुराक : विशाल पांडेय
टुंडी में बीडीओ, चिकित्सा प्रभारी व मुखिया ने किया ने पल्स पोलियो अभियान का किया उद्घाटन
डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टुंडी में रविवार को पल्स पोलियो अभियान का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी विशाल कुमार पांडेय ने किया। इस मौके पर बीडीओ विशाल कुमार पांडेय, कोलहर के मुखिया विजय मंडल व चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर श्रवण कुमार ने बच्चों को पोलियो खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बीडीओ ने लोगों से 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने की अपील को। डॉ श्रवण कुमार ने जाकारी देते हुए बताया कि टुंडी के कुल 106 बूथों पर आज पल्स पोलियो खुराक बच्चों को पिलाई गई। साथ ही 29 एवं 30 जून को छूटे हुए बच्चों को घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इस मौके पर डॉ अभिषेक मुखर्जी, डॉ विजय कुमार, बीपीएम व अन्य कर्मी मौजूद थे।