बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने में जुटें कार्यकर्ता, गांव-गांव पहुंचाएं सरकार की योजनाएं : सुनील सोरेन

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने में जुटें कार्यकर्ता, गांव-गांव पहुंचाएं सरकार की योजनाएं : सुनील सोरेन

डीजे न्यूज, पीरटांड़ (गिरिडीह) : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने और जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा तय किए गए सभी संगठनात्मक कार्यक्रमों को गांव-गांव और बूथ-बूथ तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।

रविवार को पीरटांड़ प्रखंड के कुम्हारलालो में भाजपा पीरटांड़ मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष अजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में गिरिडीह महानगर भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय भी मौजूद रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए सुनील सोरेन ने कहा कि भाजपा ने झारखंड के निर्माण और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को आम लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को उठाना चाहिए और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचानी चाहिए। उन्होंने आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पूरी सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

 

सुनील सोरेन ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी है। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं को जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करते हुए लोगों का विश्वास जीतना होगा।

जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने कहा कि गिरिडीह महानगर के सभी मंडलों में संगठन विस्तार और सुदृढ़ीकरण का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की।

बैठक में जिला महामंत्री संदीप डैंगईच, जिला मंत्री सुरेश प्रसाद मंडल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्याम प्रसाद, प्रदेश प्रवक्ता ई. विनय सिंह, प्रदेश मंत्री संजीव कुमार गुड्डू, शरद कुमार भक्त, अरविंदचंद्र राय, बालेश्वर यादव, पंचम सिंह, उमेश सिंह, मनोज पंडित, सुभाष बरनवाल, अरविंद बरनवाल, सुरेंद्र शर्मा, ईश्वर हांसदा, रवि मरांडी, बिनोद मुर्मू, संजय सोरेन, हमिन्दर सिंह बग्गा, बासुदेव चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top