वरिष्ठ भाकपा माले कार्यकर्ता का निधन, शोक

वरिष्ठ भाकपा माले कार्यकर्ता का निधन, शोक

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): कोनारटांड़ निवासी सह वरिष्ठ भाकपा माले कार्यकर्ता 63 वर्षीय मुक्तेश्वर महतो का रविवार को निधन हो गया। वे कई महीनों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनके परिवार में पत्नी बालिका देवी के अलावा दो पुत्र एवं एक पुत्री हैं। उनके निधन पर सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो, विधायक प्रतिनिधि मुस्ताक आलम, रोहित कुमार महतो, झामुमो नेता महावीर महतो, मुखिया दिलीप कुमार महतो, पंचायत समिति सदस्य दिवाकर महतो आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top