पल्स पोलियो अभियान : तिसरा में सैकड़ों बच्चों को पिलाई गई खुराक

पल्स पोलियो अभियान : तिसरा में सैकड़ों बच्चों को पिलाई गई खुराक

डीजे न्यूज, तिसरा, धनबाद : पल्स पोलियो अभियान के तहत तिसरा एवं आसपास के क्षेत्र में विभिन्न केंद्रों पर पल्स पोलियो की खुराक पिलाई गई। सैकड़ों बच्चों ने इसका लाभ लिया।

आंगनबाड़ी केंद्र यग धौरा गोलकडीह में पल्स पोलियो कार्यक्रम का उद्घाटन वार्ड 46 की पार्षद रानी देवी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर रानी देवी ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्यक्रम किया गया है। हम लोगों का उद्देश्य पूरा भारत को पोलियो मुक्त बनाना है। एक भी बच्चा छूट न जाए, इसके लिए आज बूथ लगाया गया है। बाकी दो दिन घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।

इसके अलावा उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोलकडीह, गुप्ता मेडिकल, एमओसीपी नॉर्थ तीसरा, जयरामपुर जिनागोरा, सेठ कोठी, लक्ष्मी कोलियरी, पार बाद, बागडिगी आदि क्षेत्रों में अभियान चलाया गया।

मौके पर एएनएम चंदन चटर्जी, सीएचओ निर्मला कुमारी, सहिया साथी रेखा भट्ट, बबीता देवी, सेविका गीता देवी, सहायिका राधा देवी, सहिया पुष्प लता देवी, रानी देवी, सुनीता देवी, खुशबू जोशना, ललिता देवी, मीणा शांति, मंजू शांति, प्रिया रेखा, लक्ष्मी दुबे, सुनीता आदि के द्वारा बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई गई।

वहीं स्वास्थ्य विभाग के डॉ. राजेश गुप्ता ने क्षेत्र में बूथों का निरीक्षण किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top