भेलाटांड़ में टेनिस बाॅल क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज
पार्षद कल्पना ने खेल भावना के साथ खेलने के लिए किया प्रेरित
डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): सूरज इलेवन के तत्वावधान में भेलाटांड़ बस्ती ग्राउंड में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को हुआ। उदघाटन पार्षद कल्पना महतो ने विधिवत फीता काटकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देने के लिए ऎसे आयोजन जरूरी है। उन्होंने खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि हार-जीत से ऊपर उठकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दें ताकि भविष्य में जिला, राज्य और अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।
16 टीम ले रही भाग
2 जुलाई तक चलने वाले इस प्रतियोगिता में 16 टीमें भाग ले रही हैं। उदघाटन मैच सिजुआ सिक्सर क्लब बनाम भेलाटांड़ वॉरियर के बीच खेला गया। इस मैच में सिजुआ सिक्सर क्लब ने जीत दर्ज की। निर्णायक की भूमिका ऋतिक सिंह, विक्की रवानी ने निभाई। आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मैच 2 जुलाई को खेला जाएगा।
ये थे मौजूद
प्रतियोगिता के उदघाटन के अवसर पर राकोमयू भेलाटांड़ कोलियरी शाखा के पूर्व अध्यक्ष रामलाल महतो, समाजसेवी दुर्गा मरांडी, दीपक महतो, कृष्णा हाड़ी, सूरज महतो, राजकुमार महतो आदि उपस्थित थे।