पूर्वी टुंडी में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक
डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी, धनबाद : देशव्यापी पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को पूर्वी टुंडी प्रखंड के स्वास्थ्य उपकेंद्र लटानी में अभियान का शुभारंभ किया गया। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विकास राणा एवं लटानी पंचायत के मुखिया मो. ऐनुल हक ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की।
इस अवसर पर चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलानी चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर लेकर आएं और उन्हें पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं।
मुखिया ऐनुल हक ने भी लोगों से अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने तथा कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे, इसका ध्यान रखने की अपील की।
अभियान के दौरान सहिया साथी रीता दत्ता, सहिया शिवानी चन्द्रा, भवानी गोराईं,वार्ड सदस्य श्यामापद दत्ता समेत स्वास्थ्य विभाग के कर्मी, आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।