बलियापुर की खबरें:-

बलियापुर की खबरें:-

छात्र-छात्राओं को मिला पाठ्य सामग्री कीट

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): राजकीय बुनियादी उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय परसबनिया में शनिवार को एक समारोह आयोजित कर छात्र-छात्राओं के बीच कीट्स का वितरण किया गया। मुखिया राजाराम रजक ने  प्रथम से बारहवीं कक्षा के छात्र छात्राओं को पाठ्य सामग्री के कीट्स प्रदान किया। मौके पर शिक्षक, छात्र छात्राएं, विद्यालय समिति के सदस्य आदि मौजूद थे।
——————————————

ग्राम देवता की पूजा संपन्न
बलियापुर: सिंदुरपुर गांव में शनिवार को ग्राम देवता की पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोया (पुजारी) हारू रजवार ने पारंपरिक विधि विधान के साथ पूजा संपन्न कराया। पूजा अर्चना के दौरान बकरे की बलि दी गई । गांव में सुख  व शांति की कामना की गई। मौके पर देवाशीष पांडे, समीर पांडे समेत काफी संख्या में लोग थे।
——————————————
उच्च विद्यालय बाघमारा के सहायक शिक्षक निलंबित

बलियापुर: उच्च विद्यालय बाघमारा के शासी निकाय द्वारा सहायक शिक्षक गणेश चंद्र गोराई पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। सहायक शिक्षक के खिलाफ शासी निकाय के मौखिक आदेश का अवहेलना करने एवं कार्यालय कार्य में अनधिकृत रूप से हस्तक्षेप का आरोप लगाया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें किसी प्रकार का वेतन भत्ता आदि देय नहीं होने की बातें कहीं गई है । शासी निकाय ने इस संबंध में पत्र की प्रति सांसद ढुलू महतो, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी आदि
को देते हुए इसकी जानकारी दे दी है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top