असर्फी कैंसर संस्थान में दो दिवसीय कैंसर सम्मेलन शुरू 

असर्फी कैंसर संस्थान में दो दिवसीय कैंसर सम्मेलन शुरू 

डीजे न्यूज, धनबाद: अशर्फी कैंसर संस्थान में दो दिवसीय कैंसर सम्मेलन का शुभारंभ शनिवार को हुआ। उदघाटन सत्र में बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। “रोकथाम से उपचार” विषय पर केंद्रित इस सम्मेलन में कैंसर के प्रति जागरूकता, शीघ्र निदान और कैंसर उपचार में प्रगति को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ, शिक्षाविद और चिकित्सा पेशेवर एक साथ आए। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा जगत और लोक प्रशासन के क्षेत्र से कई प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top