केबल चोरी करने आए अपराधियों ने पंप ऑपरेटर को मारी गोली सोनारडीह में देर रात दो बजे दिया घटना को अंजाम 

केबल चोरी करने आए अपराधियों ने पंप ऑपरेटर को मारी गोली

सोनारडीह में देर रात दो बजे दिया घटना को अंजाम 

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): सोनारडीह ओपी से महज कुछ ही दूरी पर शुक्रवार देर रात करीब दो बजे अपराधियों ने पंप‌ ऑपरेटर बीसीसीएल कर्मी उमेश रविदास को गोली मार दी। अपराधी वहां केबल चोरी करने आए थे। इसका विरोध करने पर  अपराधियों ने इस तरह की घटना को अंजाम देकर वहां से भाग निकले। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जख्मी पंप ऑपरेटर का इलाज केंद्रीय अस्पताल धनबाद में चल रहा है। वह ओपी के सामने (टंडाबाड़ी) के पास स्थित पंप घर पर ड्यूटी कर रहा था। इसी क्रम में अपराधियों का दल वहां केबल चोरी करने पहुंच गे। पंप ऑपरेटर चोरों का विरोध करने लगे। इससे नाराज होकर उसपर गोली चला दी गई। उक्त पंप घर से आसपास के कालोनियों में पानी आपूर्ति की जाती है।
सूचना पाकर शनिवार सुबह बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी, मामले की निष्पक्ष जांच तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने का निर्देश पुलिस को दिया।
सोनारडीह ओपी की पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश और भय का माहौल है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top