जरमुनई हाईवे पर सड़क हादसा, दंपती समेत तीन वर्षीय बच्चा जख्मी

जरमुनई हाईवे पर सड़क हादसा, दंपती समेत तीन वर्षीय बच्चा जख्मी

डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद): जरमुनई के समीप हाईवे पर शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में एक दंपती और उनका तीन वर्षीय बच्चा घायल हो गया। दुर्घटना सड़क पर अचानक आई गाय की चपेट में आने से हुई।
निमियाघाट थाना क्षेत्र के नगरी निवासी हरीलाल मांझी अपनी पत्नी चांदमुनि देवी और तीन वर्षीय बच्चे के साथ बाइक से बरवाअड्डा स्थित सर्वमंगला नर्सिंग होम से इलाज कर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान जरमुनई के पास सड़क किनारे खड़ी दो गाय अचानक सड़क पर आ गईं। गाय को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर उससे टकरा गई, जिससे तीनों सड़क पर गिर पड़े।
हादसे में चांदमुनि देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके सिर में गंभीर चोट लगी है तथा नाक और कान से खून निकलने लगा। वहीं हरीलाल मांझी और उनका बच्चा भी घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल टेम्पो से दलुडीह स्थित एक निजी नर्सिंग होम पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top