धनबाद में तीन दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता शुरू

धनबाद में तीन दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता शुरू

डीजे न्यूज, धनबाद: राष्ट्रीय महादलित एकता संघ, केंद्रीय कमेटी धनबाद के तत्वावधान में पुलिस लाइन क्लब, जगजीवन नगर मैदान में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में कुल 24 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा।

प्रतियोगिता का उद्घाटन जनता मजदूर संघ के महामंत्री गुड्डू सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा फुटबॉल को किक मारकर किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय महादलित एकता संघ के संस्थापक अविनाश हाड़ी, देवा बांसफोर, सोनू हाड़ी, बिरजू बांसफोर, हिमांशु कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। वक्ताओं ने कहा कि खेल आपसी भाईचारा, अनुशासन और सामाजिक एकता को मजबूत करता है तथा युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है।

संगठन की ओर से निर्णय लिया गया कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच देने के लिए प्रत्येक वर्ष इस तरह की फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता को सफल बनाने में संगठन के सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top