विजेता व मेबेल टोपनो को एकल खिताब
झारखंड स्टेट हार्डकोर्ट टेनिस टूर्नामेंट
डीजे न्यूज, धनबाद : विजेता एवं मेबेल जोलेन टोपनो ने धनबाद क्लब में चल रहे झारखंड हार्डकोर्ट टेनिस टूर्नामेंट के महिला वर्ग में क्रमशः अंडर -14 एवं 18 का एकल खिताब जीत लिया।
बालिका अंडर- 14 में अर्हता दूसरे व अनाहिता तीसरे स्थान पर रही, जबकि अंडर- 18 में अडविता दूसरे व नशराह शहाब तीसरे स्थान पर रही।
टूर्नामेंट के सफल आयोजन में डीएलटीए के सचिव रोहित लाला, टूर्नामेंट के संयोजक राहुल व्यास, अनिल सिंह, अमन शर्मा आदि सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।