कतरास में टाटा मैजिक और टेंपो के बीच आमने-सामने टक्कर, दो जख्मी
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद) : कतरास थाना क्षेत्र के गोशाला पुल के समीप बुधवार को टाटा मैजिक और टेंपो के बीच टक्कर हो गई। घटना में दोनों वाहन के चालक जख्मी हो गए हैं। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में कर थाना ले आई। दुर्घटना के बाद देर के लिए सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा। हालांकि पुलिस ने जल्द ही क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। जख्मी दोनों चालकों को इलाज के लिए स्थानीय नर्सिंग होम भेजा गया है। राहगीरों के मुताबिक टाटा मैजिक धनबाद की ओर से आ रही थी, जबकि चालक टेंपो लेकर कांको मोड़ की ओर जा रहा था। इसी क्रम में दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गया।