अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन

डीजे न्यूज, धनबाद:: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिला खेल कार्यालय, धनबाद के तत्वावधान में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फुटबॉल, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, किक बॉक्सिंग, गतका एवं तीरंदाजी सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिताओं के समापन उपरांत सभी विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी, धनबाद द्वारा खिलाड़ियों को ओलंपिक आंदोलन के इतिहास, उसके उद्देश्यों तथा खेलों के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास में उसकी भूमिका के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन एवं उत्कृष्टता के ओलंपिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के सफल संचालन एवं आयोजन में नमिता, जयराम भगत, सूरज गुप्ता, प्रशांत सिंह, रवि, अंकित, राज, रिंकू गुप्ता, अरुण राय, विजय राय एवं बिपिन दत्ता का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिला खेल कार्यालय, धनबाद ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top