भाजपाइयों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संघर्षों को किया स्मरण उनकी स्मृति में किया पौधारोपण

भाजपाइयों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संघर्षों को किया स्मरण

उनकी स्मृति में किया पौधारोपण
डीजे न्यूज, धनबाद: भारतीय जनता पार्टी  बरटांड़ मंडल के तत्वावधान में मंगलवार को सिटी सेंटर चौक पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया।
इस अवसर पर सांसद ढुलू महतो, विधायक राज सिन्हा समेत पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके राष्ट्रहित, राष्ट्रीय एकता एवं अखंड भारत के लिए किए गए संघर्षों को स्मरण किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का पूरा जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान के लिए समर्पित रहा।
वह भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे और उन्होंने देश की एकता एवं अखंडता के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया। “एक देश में दो निशान, दो प्रधान और दो विधान नहीं चलेंगे” के संकल्प के साथ उन्होंने जम्मू-कश्मीर की पूर्ण एकता के लिए आंदोलन किया और अपना बलिदान दिया। उनका त्याग और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देता रहेगा।
उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का धनबाद से भी विशेष जुड़ाव रहा है। जब सिंदरी उर्वरक कारखाने की स्थापना हुई थी, उस समय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी देश के उद्योग मंत्री थे। देश के औद्योगिक विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है।
इस अवसर पर भाजपा धनबाद महानगर अध्यक्ष श्रवण राय एवं विधायक राज सिन्हा ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत प्रतिमा स्थल पर दो अशोक के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों एवं सिद्धांतों पर चलने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री मानस प्रसून, रूपेश सिन्हा, पार्षद अशोक पाल, हुल्लास दास, मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा, मौसम सिंह, राजाराम दत्ता, सुप्रभात कुमार, पुरुषोत्तम रंजन, निर्मल प्रधान, अमरजीत कुमार, मनोज रिंकू, राणा सिंह, अमित सिंह, शंभू सिंह, उत्तम मंडल, बबलू फरीदी, बृजनंदन शर्मा, डी के सिंह, अजीत कुमार, टुन्ना सिंह, अजय मालाकार, दीपक सिंह सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top