एसआइआर को लेकर बीएलओ तथा बीएलओ पर्यवेक्षक का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
पुनरीक्षण की प्रक्रिया, समय-सीमा, प्रपत्रों के संधारण, घर-घर सत्यापन की दी जानकारी
डीजे न्यूज, धनबाद: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 30 जून से प्रारंभ होने वाले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से धनबाद जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (EROs) एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (AEROs) द्वारा बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) एवं BLO सुपरवाइजरों का दो दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार को संपन्न हुआ।
उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया, समय-सीमा, प्रपत्रों के संधारण, घर-घर सत्यापन तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण में बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों को बताया गया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत 30 जून से 29 जुलाई के दौरान प्रत्येक मतदाता का सत्यापन गणना प्रपत्र (Enumeration Forms- EFs) के माध्यम से किया जाएगा। सभी BLO अपने-अपने मतदान क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क स्थापित करेंगे तथा पूर्व मुद्रित गणना प्रपत्रों EFs की वितरण करेंगे। तत्पश्चात मतदाता द्वारा भरा हुआ EF को इसी अवधि में वापस संग्रहण किया जाएगा। EF गणना प्रपत्र एक बार ही दिया जाएगा कृपया इसमें त्रुटि न करे न ही इसे खराब करें।
सभी को निर्देश दिया गया कि प्राप्त गणना प्रपत्रों (Enumeration Forms) का समुचित संधारण करें तथा प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराएं।
सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के सफल क्रियान्वयन हेतु आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। जिला प्रशासन ने मतदाताओं से भी अपील की है कि वे BLO को आवश्यक सहयोग प्रदान करें ताकि पुनरीक्षण कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके।