आटा मिल कर्मी उमेश यादव हत्याकांड के विरोध में सड़क जाम मुआवजा और गिरफ्तारी की मांग पर अड़े लोग

आटा मिल कर्मी उमेश यादव हत्याकांड के विरोध में सड़क जाम

मुआवजा और गिरफ्तारी की मांग पर अड़े लोग

डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद): गोंदूडीह ओपी क्षेत्र में रविवार दोपहर को आटा मिल कर्मी उमेश यादव की हुई हत्या के विरोध में सोमवार को नागरिक सड़क पर उतर आए। नागरिकों ने
झरिया- सिंदरी मुख्य मार्ग पर बस्ताकोला पेट्रोल पंप के समीप सड़क जाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। आंदोलनकारी मृतक के परिवार को 15 लाख रुपये मुआवजा देने तथा हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
रतन अग्रवाल के आटा मिल में मृत उमेश कर्मचारी थे। तगादा कर वापस लौटने के दौरान गोंदुडीह ओपी क्षेत्र के हिल टॉप आउटसोर्सिंग के समीप पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने के बाद उमेश यादव की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। सोमवार सुबह
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में लोग सड़क पर जमा हो गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि धनबाद में लगातार अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं और पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है। करीब 6 घंटे सड़क जाम के कारण मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारे लग गई, जिससे राहगीर लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया।
वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। हत्या के पीछे लूट और आपसी रंजिश दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस जल्द ही अपराधियों तक पहुंचने का दावा कर रही है। सामाचार लिखे जाने तक सड़क जाम कर लोग धरना पर बैठे हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top