द्रोणाचार्य स्पोर्ट्स एक्टिविटी सेंटर ने कराया योगाभ्यास स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

द्रोणाचार्य स्पोर्ट्स एक्टिविटी सेंटर ने कराया योगाभ्यास स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

डीजे न्यूज, टुंडी (धनबाद) : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को द्रोणाचार्य स्पोर्ट्स एक्टिविटी सेंटर टुंडी के तत्वावधान में रामकृष्ण स्वामी विवेकानंद आश्रम के दीनदयाल सभागार में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में टुंडी के प्रबुद्ध ग्रामीणों, खेल प्रेमियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया और द्रोणाचार्य सेंटर के राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों द्वारा प्रस्तुत योग प्रदर्शन का भरपूर आनंद लिया।

इस अवसर पर सेंटर के मुख्य कोच मनोज कुशवाहा, जो पतंजलि से प्रशिक्षित हैं तथा धनबाद जिला योगासन स्पोर्ट्स के सदस्य भी हैं, ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “नित्य योग करने से व्यक्ति का शारीरिक एवं मानसिक संतुलन बना रहता है तथा बच्चे अगर नित्य योग करते हैं तो उनका शारीरिक और मानसिक विकास अच्छा होता है। प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन नित्य योग करना चाहिए। कोशिश करें कि कम से कम एक घंटे का समय निकालकर नियमित योग करें और स्वस्थ रहें।”

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया तथा उपस्थित लोगों को योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। योगाभ्यास में सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला भाजपा महामंत्री दिनेश सिंह, पूर्व टुंडी मंडल अध्यक्ष अवध किशोर चौधरी, पूर्व टुंडी मंडल अध्यक्ष तिलक मंडल, मंडल कोषाध्यक्ष नितिन राम, भाजपा कार्यकर्ता विकास राम, सुनील साव, नकुल सिंह, नागेश्वर पंडित (महामंत्री, टुंडी पश्चिम), प्रदीप रवानी, संदीप पांडे सहित अन्य कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top