सौहार्द और भाईचारा के साथ मुहर्रम मनाने पर जोर
डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):
मोहर्रम को लेकर रविवार को कतरास थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कतरास थानेदार प्रवीण कुमार ने की। थानेदार प्रवीण कुमार ने कहा कि आपसी भाईचारा और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं। जिला प्रशासन द्वारा दिए गए गाइडलाइन का पालन करें। मौके पर पार्षद मधुमाला, जिप प्रतिनिधि जितेश रजवार, मुखिया अल्ताफ, बिजली विभाग के जेई देवीलाल सोरेन, पूर्व पार्षद हरिप्रसाद अग्रवाल, रणधीर ठाकुर, मोहम्मद अकरम, मासूम खान, उमाकांत तिवारी, उदय वर्मा, रामबचन पासवान, जावेद रजा, एहतराम कुरेशी, कमलेश सिंह, शिवेश विश्वकर्मा, मो मोनू,मो इबरार, मंजर आलम, मो मुमताज, जियाउल हक, शौकत खान,रघुनाथ हजारी, मान सिंह, श्यामाकांत गुप्ता, शौकत खान, मो नईम, ईश्वर चौरसिया, मुन्ना सिद्दीकी, मो जशीन आदि मौजूद थे।