गिरिडीह में रविवार को लगेगा विशाल रक्तदान शिविर

Advertisements

गिरिडीह में रविवार को लगेगा विशाल रक्तदान शिविर

डीजे न्यूज, गिरिडीह : सामाजिक सरोकार और मानव सेवा के उद्देश्य से गिरिडीह जिला मारवाड़ी सम्मेलन एवं श्री विश्वनाथ नर्सिंग होम के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में 150 यूनिट रक्त संग्रह कर जिला ब्लड बैंक को उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

आयोजकों के अनुसार, रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह के उपायुक्त तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सिविल सर्जन सुबह लगभग 11 बजे शामिल होंगे और रक्तदान अभियान का शुभारंभ करेंगे।

आयोजकों ने कहा कि रक्तदान से किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। इसी उद्देश्य से जिले के युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की गई है।

साथ ही सभी मीडिया प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया है कि वे शिविर स्थल पर पहुंचकर कार्यक्रम का कवरेज करें तथा इस जनहितकारी अभियान को व्यापक प्रचार-प्रसार दिलाने में सहयोग करें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top