बीएनएस डीएवी में बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया फादर्स डे

Advertisements

बीएनएस डीएवी में बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया फादर्स डे

डीजे न्यूज,गिरिडीह : गिरिडीह के बुलाकी रोड स्थित बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को फादर्स डे धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपने पिताओं के प्रति स्नेह और आभार व्यक्त करने के लिए अनेक मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपने पापा के लिए भावपूर्ण कविताएं प्रस्तुत कीं तथा मधुर गीत गाए। साथ ही छोटे बच्चों ने अपने हाथों से सुंदर-सुंदर ग्रीटिंग कार्ड एवं फोटो फ्रेम तैयार किए और उन्हें अपने पापा को उपहार स्वरूप भेंट किया। बच्चों के इस प्रेम और रचनात्मकता ने पूरे वातावरण को भावुक एवं आनंदमय बना दिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या प्रेरणा शंखधर ने कहा कि पिता बच्चों के जीवन के पहले प्रेरणास्रोत और परिवार की शक्ति होते हैं। ऐसे आयोजन बच्चों में पारिवारिक मूल्यों, सम्मान एवं भावनात्मक जुड़ाव को बढ़ावा देते हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top