Advertisements
मोहर्रम को लेकर पचंबा में शांति समिति की बैठक, डीजे और आग के करतब पर प्रतिबंध
डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह के पचम्बा थाना परिसर में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर डीएसपी रविंद्र कुमार राणा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई।
बैठक में इंस्पेक्टर ज्ञान रंजन कुमार, थाना प्रभारी राजीव कुमार, अर्बन प्लानर मंजूर आलम और अग्निशमन पदाधिकारी रवि रंजन सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। झारखंड हाईकोर्ट के निर्देशानुसार डीजे के उपयोग, आग के करतब और जोखिमपूर्ण खेलों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की जानकारी दी गई। अखाड़ा समितियों ने पेयजल, बिजली, सफाई और चिकित्सा सुविधाओं की मांग रखी, जिस पर प्रशासन ने आवश्यक व्यवस्था का आश्वासन दिया।