जलसंकट के खिलाफ भाजपाइयों ने बलियापुर प्रखंड कार्यालय पर किया प्रदर्शन
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):
बलियापुर में व्याप्त जल संकट के विरुद्ध शनिवार को भाजपाइयों ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। बीडीओ को ज्ञापन सौंप कर बलियापुर क्षेत्र में संचालित जलापूर्ति योजना फेस 1 फेस 2 को अविलंब दुरुस्त करने की मांग की। प्रदर्शन में शामिल महिला पुरुषों ने झारखंड सरकार हाय-हाय,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हाय-हाय, जलापूर्ति योजना अविलंब चालू करो आदि नारे लगा रहे थे।
नेतृत्व कर रही भाजपा के जिला मंत्री निशि महतो ने कहा कि सरकार की अदूरदर्शिता के कारण जलापूर्ति योजना बंद होने से इस भीषण गर्मी में जनता पानी के लिए तरस रही है। वक्ताओं ने जलापूर्ति योजना जल्द चालू करने के साथ-साथ बंद पड़े चापाकलों को अविलंब दुरुस्त करने की मांग की। ऎसा नहीं होने पर जोरदार आंदोलन चलाने की चेतावनी दी। मौके पर मंडल अध्यक्ष विद्युत चक्रवर्ती, सुनील मोदक, शैलेंद्र मंडल, कुलदीप साहब, मुक्तेश्वर महतो, हरि महतो, समीर प्रमाणिक समेत काफी संख्या में महिला पुरुष शामिल थे।