टुंडी में मुहर्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील, डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
डीजे न्यूज, टुंडी (धनबाद) : मुहर्रम पर्व को लेकर टुंडी थाना परिसर में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी विशाल कुमार पांडे ने की। बैठक में सभी लाइसेंसी अखाड़ा दलों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान बीडीओ विशाल कुमार पांडे ने सभी अखाड़ा कमेटियों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मुहर्रम मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में टुंडी क्षेत्र के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुहर्रम के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा तथा अखाड़ा दलों को निर्धारित रूट पर ही जुलूस निकालने की अनुमति होगी।
थाना प्रभारी उमाशंकर ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दी जाए। उन्होंने सभी अखाड़ा कमेटियों से अध्यक्ष, सचिव समेत 10 प्रमुख सदस्यों का नाम और मोबाइल नंबर थाना में जमा करने को कहा। साथ ही पर्व के दौरान पुलिस प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने की अपील की।
बैठक में अंचल निरीक्षक विकास कुमार यादव, अवर निरीक्षक सिकंदर हेंब्रम, कृष्णा पाहन, सहायक अवर निरीक्षक सुधीर सिंह, उपेन्द्र यादव, समाजसेवी बाबा मनीर मस्तान, विजय चौधरी, गुरुचरण बास्की, शंकर प्रजापति, रसिक अंसारी, संतु किस्कू, प्रवीण जायसवाल, जलील अंसारी, तिलक मंडल, अकरम हुसैन, अनवर अंसारी, हाफिजुलाह अंसारी समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।