डीडीसी ने अधूरे पड़े अस्पताल भवन का किया निरीक्षण

Advertisements

डीडीसी ने अधूरे पड़े अस्पताल भवन का किया निरीक्षण

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): डीडीसी सन्नी राज गुरुवार शाम बलियापुर पहुंचे। उन्होंने लालाडीह में अधूरे पड़े अस्पताल भवन निर्माण स्थल का जायजा लिया। डीडीसी ने निर्माणाधीन अस्पताल  परिसर को देखा। इस भवन का निर्माण कार्य एक दशक से भी अधिक दिनों से ठप पड़ा है।
मालूम हो कि आज ही प्रखंड कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान डीसी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को यहां से स्थानांतरित कर नए भवन में शिफ्ट करने की बातें कही है। डीसी ने लालाडीह में अधूरे पड़े अस्पताल भवन निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने की बातें कही है। इसी के मद्देनजर डीडीसी ने भवन का निरीक्षण करने पहुंचे थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top