प्रबंधन के साथ वार्ता के बाद समिति ने की आंदोलन स्थगित करने की घोषणा

Advertisements

प्रबंधन के साथ वार्ता के बाद समिति ने की आंदोलन स्थगित करने की घोषणा

डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): विभिन्न मांगों को लेकर जोगता नागरिक समिति के द्वारा 22 जून को घोषित मोदीडीह कोलियरी के चक्का जाम के मद्देनजर गुरुवार को प्रबंधन ने वार्ता की। कोलियरी कार्यालय में समिति के प्रतिनिधियों के साथ हुई वार्ता के दौरान परियोजना पदाधिकारी संतोष कुमार चौधरी तथा प्रबंधन प्रशिक्षु मानव संसाधन तारा सिंह ने मांगों पर सकारात्मक पहल करने का भरोसा दिया। इसके बाद समिति ने आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की।

इन बिंदुओं पर हुई चर्चा
सिजुआ स्टेडियम के माली सोमनाथ दलाई के बकाया वेतन के मामले में प्रबंधन की ओर से कहा गया कि इस पर आवश्यक पहल की जा रही है। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
सिजुआ स्टेडियम में पानी आपूर्ति पर कहा कि समय-समय पर टेंकर से आपूर्ति की जाती है। वर्तमान में भौगोलिक परिस्थितियों के कारण निरंतर आपूर्ति संभव नहीं हो पा रहा है। नियमित जल आपूर्ति की संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है।
वार्ता में समिति के अध्यक्ष अनुज कुमार सिन्हा, हसीब खान, एस के मोबीन, बिन्दवा देवी, असगर मियां, मंगल चौहान, मन्नु महतो, संजय वर्मा ,निर्मल कु निषाद, अजय चौहान आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top