Advertisements
दिव्यांग बच्चों का नामांकन स्कूलों में कराने का निर्देश
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): डांगेपाड़ा में विभिन्न सरकारी स्कूलों के प्रधान अध्यापकों की बैठक मंगलवार को हुई। अध्यक्षता बीडीओ प्रभाष चंद्र दास ने की। बैठक में दिव्यांग बच्चों का नामांकन हर हाल में स्कूलों में कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही दिव्यांग बच्चों का नियमित उपस्थिति भी सुनिश्चित करने को कहा गया। शिशु गणना के मुताबिक सभी बच्चों का नामांकन हुआ या नहीं इसका भी पालन करने को कहा गया। बच्चों को एनीमिया की गोली खिलाने तथा गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन, शौचालय की साफ सफाई तथा पीने के लिए हमेशा घड़ा में पानी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में सभी स्कूलों के प्रधान शिक्षक उपस्थित थे।