स्कूली शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लिए गए अहम फैसले मानदेय में वृद्धि, जर्जर भवनों की शिफ्टिंग और शिक्षकों व कर्मियों का युक्तिकरण एवं स्थानांतरण से संबंधित दिए गए आवश्यक निर्देश

Advertisements

स्कूली शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लिए गए अहम फैसले

मानदेय में वृद्धि, जर्जर भवनों की शिफ्टिंग और शिक्षकों व कर्मियों का युक्तिकरण एवं स्थानांतरण से संबंधित दिए गए आवश्यक निर्देश

डीजे न्यूज, धनबाद: झारखंड शिक्षा परियोजना, धनबाद की कार्यकारिणी बैठक उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें जिले की स्कूली शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, संविदा कर्मियों के कल्याण और प्रशासनिक पारदर्शिता को लेकर कई अहम प्रस्तावों पर विचार और निर्णय लिए गए।

प्रखण्ड व संकुल साधनसेवी
संतोषप्रद सेवा के आधार पर प्रखण्ड साधनसेवियों (BRP) एवं संकुल साधनसेवियों (CRP) के मानदेय में 03 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि को स्वीकृति दी गई है, जो 1 अप्रैल 2026 के प्रभाव से लागू होगी।

केजीबीवी एवं जेबीएवी कर्मी
कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय (KGBV) एवं झारखण्ड बालिका आवासीय विद्यालय (JBAV) के शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मियों (लेखापाल, रसोइया और रात्री प्रहरी) के मानदेय में 04 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि की मंजूरी दी गई है। यह वृद्धि जिला चयन समिति द्वारा उनके विगत वर्ष के कार्यों की समीक्षा के बाद दी जाएगी।

जर्जर विद्यालय भवनों का तत्काल स्थानांतरण
सुरक्षा के दृष्टिकोण से धनबाद जिले के 24 जर्जर विद्यालय भवनों को चिन्हित किया गया है, जहाँ पठन-पाठन का कार्य कराना जोखिम भरा है।
इन विद्यालयों के बच्चों को निकट के सुरक्षित विद्यालयों, सामुदायिक भवनों, पंचायत भवनों या पैक्स भवनों में अस्थाई रूप से शिफ्ट किया जाएगा।

शिक्षकों व कर्मियों का युक्तिकरण एवं स्थानांतरण

रिसोर्स शिक्षकों का पुनर्युक्तिकरण
प्रखण्ड केलियासोल एवं एग्यारकुण्ड में रिसोर्स शिक्षक कार्यरत नहीं होने के कारण समावेशी शिक्षा कार्य प्रभावित हो रहा था, जिसे देखते हुए रिसोर्स शिक्षकों का पुनर्युक्तिकरण (Rationalization) किया जाएगा।

एमआइएस कोआर्डिनेटर
केलियासोल प्रखण्ड में एमआइएस कोआर्डिनेटर न होने के कारण काम प्रभावित हो रहा था, जिसे सुधारने के लिए दूसरे प्रखण्ड से यहाँ स्थानांतरण किया जाएगा।

प्रशासनिक स्थानांतरण
मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, KGBV निरसा की वार्डन-सह-शिक्षिका अनिशा सिंह के कार्यकाल में दसवीं का परिणाम अच्छा नहीं रहने के कारण विभागीय निर्देशानुसार उनके स्थानांतरण पर विचार किया गया। इसके अलावा लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी, लेखापाल-सह-कंप्यूटर ऑपरेटरों के भी स्थानांतरण पर चर्चा हुई।

बैठक में उप विकास आयुक्त सन्नी राज, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, जिला शिक्षा अधीक्षक आयुष कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी राम नारायण खलखो, डीआईओ सुनीता तुलस्यान समेत समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top