Advertisements
नर सेवा ही नारायण सेवा के संकल्प के साथ जरूरतमंदों को कराया भोजन
डीजे न्यूज, धनबाद :सोमवती अमावस्या के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, धनबाद शक्ति शाखा ने नर सेवा ही नारायण सेवा के संकल्प को चरितार्थ किया । शाखा की ओर से मदर टेरेसा आश्रम में शिविर का आयोजन किया गया। आश्रम में रह रहे लगभग 200 लोगों के लिए भोजन बनवाया गया। इसके साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए सभी को रसीले आम, ठंडी जूस, नए कपड़े, दैनिक उपयोग की जरूरी सामग्री और मिठाइयाँ वितरित की गईं। नि:स्वार्थ भाव से की गई यह सेवा समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। इस कार्य में अध्यक्ष ईशा अग्रवाल, सचिव पूजा खीरवाल, संथापक अध्यक्ष किरण रिटोलिया , संरक्षक सदस्य सीमा सुलतानिया , निवर्तमान अध्यक्ष मेघा शर्मा , सदस्य प्रियंका अग्रवाल, खुशी अग्रवाल, ज्योति केजरीवाल और नेहा अग्रवाल शामिल थीं।