मोदीडीह कोलियरी का चक्का जाम 22 को, बनी रणनीति

Advertisements

मोदीडीह कोलियरी का चक्का जाम 22 को, बनी रणनीति

डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): जोगता नागरिक समिति की बैठक सोमवार को जोगता स्थित समिति के आवासीय कार्यालय में हुई। बैठक में संगठन को सशक्त बनाने पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही 22 जून को आहुत मोदीडीह कोलियरी का चक्का जाम आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि प्रबंधन की अनदेखी रवैया के कारण सिजुआ स्टेडियम के माली सोमनाथ दलाई के मानदेय का भुगतान लंबित है। स्टेडियम की दीवार टूट गई है, लेकिन इसकी मरम्मत की दिशा में कदम नहीं उठाया जा रहा है। प्रबंधन की हठधर्मिता के खिलाफ निर्धारित तिथि को मोदीडीह कोलियरी का परिवहन ठप किया जाएगा। समिति अध्यक्ष अनुज कुमार सिन्हा ने आंदोलन में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान नागरिकों से की। मौके पर समिति के सदस्य व आमजन मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top