Advertisements
विश्व योग दिवस से पहले +2 उच्च विद्यालय में योगाभ्यास
बच्चों ने लिया रोज योग का संकल्प
डीजे न्यूज, गिरिडीह : विश्व योग दिवस से पूर्व +2 उच्च विद्यालय गिरिडीह में सोमवार को बच्चों ने योगाभ्यास किया। सभी विद्यार्थियों ने प्रतिदिन योग कर निरोग रहने और इसे समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया। योगाभ्यास के दौरान बच्चों को विभिन्न आसनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया।
विद्यालय के प्राचार्य दयानंद कुमार ने कहा कि आज की विषम परिस्थितियों में योग ही स्वस्थ रहने का सबसे बेहतर माध्यम है। योग के जरिए हम स्वस्थ भारत बनाने में योगदान दे सकते हैं। उन्होंने बच्चों को नियमित योग अपनाने की सलाह दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक सत्यनारायण पाठक, इमरान खान, मनोज रजक, मिथिलेश दुबे, प्रकाश यादव, चंदन कुमार और अरुण वर्मा का सराहनीय योगदान रहा।