शीतलपुर टुंडी के प्रधान शिक्षक शैलेंद्र कुमार नहीं रहें
ब्रेन हेमरेज से निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर
डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : टुंडी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय शीतलपुर के प्रधान शिक्षक शैलेंद्र कुमार का रविवार को ब्रेन हेमरेज होने के बाद इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से शिक्षा विभाग, सहकर्मियों एवं क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है।
टुंडी प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय शीतलपुर के प्रधान शिक्षक शैलेंद्र कुमार का रविवार को अचानक ब्रेन हेमरेज हो गया। परिजनों द्वारा उन्हें तत्काल इलाज के लिए जोड़ा फाटक रोड स्थित पाटलिपुत्र नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। बताया जाता है कि ब्रेन हेमरेज होने के बाद उनकी स्थिति गंभीर हो गई थी। चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन इलाज के क्रम में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को पाटलिपुत्र नर्सिंग होम से घर लाया गया। उनकी बेटी के दिल्ली से पहुंचने के बाद सोमवार को पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार होगा। उनके निधन की खबर मिलते ही शिक्षा विभाग एवं क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। इस दुखद घड़ी में सहकर्मियों एवं शुभचिंतकों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक व्यक्त करने वालों में पंकज कुमार, मंटू मुर्मू, रंजीत सिंह, परमानंद सिंह, नेपाल रजवार, लक्ष्मीनारायण गोस्वामी, अशोक सोरेन, आनंद कुमार, मृत्युंजय कुमार, बिजय सिंह, बिरांची सिंह, रंजन कुमार, सुरेश प्रसाद साहू, दीपक मंडल, सोमनाथ मरांडी, सीआरपी सहदेव मंडल, बीपीओ गौतम दास, उमेश कुमार , मनोज कुम्भकार, संतोष राय, हरिमोहन मुखर्जी, मनोज पाठक, गिरीश चंद्र साव, शत्रुघ्न चौधरी कुलदीप पांडेय, मंगल महतो,प्रकाश कुमार, शिवशंकर महतो इरफ़ान अंसारी, लखिराम कुम्हार नंदगोपाल तिवारी आदि शामिल हैं। इधर धनबाद से शिक्षक नेता उज्जवल तिवारी, संजय कुमार, अादित्य प्रसाद मिर्धा, मदन मोहन महतो, जय किशोर आदि ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है।